सांसारिक जीवन की क्रिया में यकायक विषम स्थितियां या दुष्क्रियाओं के फलस्वरूप जीवन नारकीय हो जाता है और व्यक्ति समझ ही नहीं पाता ، कि क्यों अचानक उसके परिवार में आर्थिक तंगी में वृद्धि हो रही है। पूर्व जन्मों के दोषों ، अनास्था के चिंतन स्वरूप अर्नगल क्रियाओं के कारण जीवन कष्टप्रद हो जाता है। इसके समाधान हेतु पूर्व जन्मों के पापों का शमन कर लक्ष्मी को पूर्ण वशीकरण करने से ही जीवन में उन्नति होती है। लक्ष्मी तो पुरूषार्थ के द्वारा ही साधक के पास आ सकती है। लक्ष्मी भौतिक जीवन को संवारने के लिये बाध्य हो जाती है। यह ऐसी ही दीक्षा है जिसके द्वारा लक्ष्मी को पूर्ण आबद्ध कर घर में स्थायित्व दिया जा सकता है। जिससे धन، वैभव लक्ष्मी से ही गृहस्थ जीवन सम्पन्नमय बन सकेगा। इस अद्वितीय अमृतमय कार्तिक पूर्णिमा चन्द्रग्रहण युक्त श्री लक्ष्मी वशीकरण शक्ति दीक्षा को प्राप्त कर जीवन में धन ، यश ، सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। सहस्त्र श्री लक्ष्मी वशीकरण युक्त लॉकेट के साथ शक्ति दीक्षा आत्मसात कर सकेंगे।