हमारा यह जीवन पिछले जन्म के अनेक कर्मों के प्रभाव से बंधा हुआ है। जिसके कारण जीवन में अनेक दुःख ، संताप ، पीड़ा सहन करनी पड़ती है और उसी के कारण हमारी सफलता का मार्ग भी अवरूद्ध होता है। यह तो स्पष्ट है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जो भी विषम स्थितियां हैं ، वे उनके ही कर्मों के द्वारा ही निर्मित हुई हैं ، इसमें ईश्वर अथवा गुरू की कोई क्रिया नहीं होती। ये कर्म फल हमारे पूर्व अथवा वर्तमान जीवन का भी हो सकता है।
जीवन में कर्म शक्ति निरन्तर सक्रिय रहती है। परन्तु कर्म के साथ जब तक साधना द्वारा सौभाग्य का संयोजन ना हो तब तक केवल कर्म के द्वारा सफलता प्राप्त करना होता है और के मार्ग बड़ी पूर्व के पाप-दोष हैं और भाग्य का सांमजस्य जीवन में नहीं बन पाता है।
हमारा जीवन सतत् रूप से गतिशील है। जीवन का प्रत्येक क्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है ، क्योंकि यह मानव जीवन सीमित समय के लिये मिलता है ، जिसमें हमें सांसारिक जीवन के अनेक कर्तव्यों का पालन करते हुये ، अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होना होता है। जीवन के जो भी लक्ष्य हो ، चाहे वह भौतिक हो अथवा आध्यात्मिक सभी के सफलता का मूल सूत्र हमारे द्वारा सही दिशा में किये गये कर्मों और साधनात्मक क्रिया पर निर्धारित होता है। यदि कर्म सही दिशा में श्रेष्ठता के साथ सम्पन्न किया जाये तो सफलता निश्चित ही मिलती है।
इसलिये ऐसी महत्वपूर्ण दीक्षा को जीवन में धारण करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुकर्मों की ओर अग्रसर तो करता ही है ، साथ ही संचित पापों से युक्त जीवन में आयी विषम स्थितियों से मुक्त भी होता है। कर्ण पिशाचिनी अपने साधकों को हर क्षण ध्यान रखती है ، उसके जीवन में आने वाली प्रत्येक संकट का पूर्व में ही आभास करा देती है। जिससे साधक और उसका परिवार किसी भी घटना-दुर्घटना में पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करने में सफल होता है। साथ ही कर्ण पिशाचिनी का विशिष्ट रूप व्यक्ति के सभी पाप-ताप، संताप، कुकर्म दोषों को अपने उग्र स्वरूप से भस्मीभूत कर देता है जिससे निरन्तर जीवन में श्रेष्ठता आती है और जीवन हर स्वरूप स्वर्णिम युक्त कार्य सिद्धि होता है और व्यक्ति शीघ्र ही अपनी मनोरथों को पूर्ण करने में समर्थ होता है।
إلزامي للحصول عليها جورو ديكشا من الموقر Gurudev قبل أداء أي Sadhana أو أخذ أي Diksha أخرى. الرجاء التواصل كايلاش إيدهاشرم ، جودبور من خلال البريد إلكتروني: , واتساب, الهاتف: or إرسال طلب سحب للحصول على مواد Sadhana المكرسة والمفعمة بالقداسة والمقدسة والمزيد من التوجيه ،
شارك عبر: